Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बीच सड़क पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था शातिर बदमाश गिलू, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
27 Views 5 Min Read 0 Comments
बीच सड़क पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था शातिर बदमाश गिलू, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

बीच सड़क पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था शातिर बदमाश गिलू, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

बिलासपुर।

सार्वजनिक जगहों पर धारदार हथियार चमकाकर आम नागरिकों में खौफ पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों और अड़ेबाजों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मिनी स्टेडियम गवर्नमेंट स्कूल के पास खुलेआम धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 22 वर्षीय बदमाश शेख ईमारान उर्फ शेख मूसा उर्फ गिलू को घेराबंदी कर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मिनी स्टेडियम के पास हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहा था बदमाश

घटना 4 सितंबर की है, जब सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि फजल बाड़ा (गांधी चौक के पास) का रहने वाला शेख ईमारान उर्फ शेख मूसा उर्फ गिलू मिनी स्टेडियम गवर्नमेंट स्कूल के पास धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। वह आने-जाने वाले निर्दोष नागरिकों को चाकू दिखाकर धमका रहा था और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

आला अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित दबिश

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। आला अधिकारियों के कड़े निर्देशों पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर बदमाश गिलू को धर दबोचा।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 502/2026, धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई। न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में गुंडागर्दी, चाकूबाजी और अड़ेबाजी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos