Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बीजापुर के लिए ऐतिहासिक गौरव का अवसर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के लिए धुरवाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय का चयन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
31 Views 5 Min Read 0 Comments
बीजापुर के लिए ऐतिहासिक गौरव का अवसर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के लिए धुरवाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय का चयन

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट

बीजापुर। जिले के लिए 27 अगस्त 2026 का दिन गौरव और उत्साह से भरा होने जा रहा है। “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM मोदी के साथ” कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों से एक-एक संस्था का चयन किया गया है। इसी क्रम में जिला बीजापुर से धुरवाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय, भैरमगढ़ को इस विशेष संवाद कार्यक्रम के लिए चुना गया है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और उपस्थित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त होगा। महाविद्यालय के लिए यह उपलब्धि गौरवपूर्ण है और इसे बीजापुर जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

महेश गागड़ा होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में महेश गागड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

दिनांक: 27 अगस्त 2026

समय: सुबह 10:30 बजे

स्थान: धुरवाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय, भैरमगढ़, जिला बीजापुर

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, फिटनेस और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने जिले के लोगों और खेल प्रेमियों से इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने की अपील की है।

खेलो इंडिया • फिट इंडिया • युवा भारत

 

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos