हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
बीजापुर पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, दो थाना प्रभारियों का बेहतर पुलिसिंग के लिए चयन
बीजापुर, अक्टूबर 2026 बीजापुर जिले के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। जिले के दो थाना प्रभारियों को देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्तर पर बेहतर पुलिसिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
चयनित अधिकारियों में बीजापुर कोतवाली के टीआई दुर्गेश शर्मा और भोपालपटनम थाना प्रभारी टीआई मुकेश पटेल का नाम शामिल है। दोनों अधिकारियों के चयन की जानकारी सामने आते ही पुलिस विभाग सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
बताया गया कि कोतवाली प्रभारी दुर्गेश शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, मामलों के त्वरित निराकरण और आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। वहीं भोपालपटनम थाना प्रभारी मुकेश पटेल भी अपने क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, अपराधों पर नियंत्रण और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
दोनों अधिकारियों को यह सम्मान मिलने की खबर मिलते ही नगर सहित ग्रामीण अंचलों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस विभाग से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जिलेवासियों का कहना है कि बीजापुर जैसे संवेदनशील जिले में पुलिस अधिकारियों द्वारा बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसेवा को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। दोनों अधिकारियों का यह चयन जिले की पुलिसिंग के लिए सम्मान की बात है और इससे पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-जवानों का मनोबल बढ़ेगा तथा पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!