Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बीजापुर में लाल सलाम के नाम से धमकी भरा पत्र, सरपंच समेत 3 ग्रामीणों को दी धमकी, इलाके में दहशत

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
बीजापुर में लाल सलाम के नाम से धमकी भरा पत्र, सरपंच समेत 3 ग्रामीणों को दी धमकी, इलाके में दहशत

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

बीजापुर में लाल सलाम के नाम से धमकी भरा पत्र, सरपंच समेत 3 ग्रामीणों को दी धमकी, इलाके में दहशत

बीजापुर / मुर्दोंडा-बासागुड़ा मार्ग / बीजापुर जिले से एक बार फिर लाल सलाम के नाम पर धमकी भरा पत्र सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई है। मुर्दोंडा-बासागुड़ा मार्ग पर मिले इस पत्र में सरपंच समेत तीन ग्रामीणों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार गाय गोठान के सामने स्कूल निर्माण का विरोध करते हुए यह पत्र फेंका गया है। पत्र में स्पष्ट लिखा है कि गोठान के सामने स्कूल नहीं बनाना है।

तीन ग्रामीणों के नाम लिखकर धमकी
धमकी भरे पत्र में तीन ग्रामीणों के नाम का उल्लेख है —
1.  *सरपंच नारायण काका
2.  *कचलम नारायण
3.  *जयमूर्ति चापड़ी

पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि सुधार नहीं किया गया तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

असामाजिक तत्वों की हरकत की आशंका
गौर करने वाली बात यह है कि पत्र में केवल 'लाल सलाम' लिखा हुआ है, कहीं भी माओवादी संगठन का नाम या उनका लेटर हेड नहीं है। जिस तरह से अक्षरों में यह पत्र लिखा गया है, उससे यह असामाजिक तत्वों की हरकत लग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इन तीनों ग्रामीणों को पहले भी प्रताड़ित किया जा चुका है।

31 मार्च के बाद माओवादियों के खात्मे की बात के बाद इस तरह के पर्चे से दहशत फैलाने की मंशा से कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

पुलिस जांच में होगा खुलासा
फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस पत्र पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस को सूचना मिली है या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि यह पत्र वास्तव में किसने लिखा है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos