बुढ़ादेव मंदिर में विकास मरकाम ने की पूजा - अर्चना
जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
नगरी गट्टासिल्ली: छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विकास मरकाम ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने करैहा के आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के ज्योति प्रज्वलित मंदिर में पहुंचकर पूजा - अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। एवं उन्होंने बुढ़ादेव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन से ही समाज की गति आगे बढ़ेगा। मौके पर संजय मरकाम अध्यक्ष कुकरेल मंडल,अजय ध्रुव सभापति जिला पंचायत धमतरी, राधेश्याम नेताम सरपंच,राजा राम मंडावी, सहदेव राम साहू, ईश्वरी ध्रुव,कौशिल्या देवी कश्यप, सुरेंद्र ध्रुव, कांता कुंजाम, लोकेश कुमार, चन्द्रभान साहू,सुकनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!