Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बेरोजगारी से रथ बना रहे कारीगरों के साथ खड़े हुए कुमार जयदेव, बस्तर दशहरा के लिए 50 हजार की मदद का ऐलान

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
बेरोजगारी से रथ बना रहे कारीगरों के साथ खड़े हुए कुमार जयदेव, बस्तर दशहरा के लिए 50 हजार की मदद का ऐलान

हमर प्रदेश बीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर 

बेरोजगारी से रथ बना रहे कारीगरों के साथ खड़े हुए कुमार जयदेव, बस्तर दशहरा के लिए 50 हजार की मदद का ऐलान

 जगदलपुर / बड़ेडोंगर:* विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के लिए रथ निर्माण में फंसे कारीगरों का हौसला बढ़ाने के लिए कुमार जयदेव बड़ेडोंगर स्थित रथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने कारीगरों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं जानीं और तत्काल 50 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

कारीगरों ने बताई अपनी परेशानी:
कारीगरों ने बताया कि शासन से उन्हें व्यवस्थाएं तो मिल रही हैं, लेकिन रोजमर्रा के औजार, रस्सी और अन्य जरूरी सामान उन्हें खुद अपने घर से लाना पड़ता है। इस पर कुमार जयदेव ने कहा कि दशहरा की परंपरा सिर्फ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि इन कारीगरों के पसीने से चलती है।

बेरोजगारी से निभा रहे हैं परंपरा:

रथ निर्माण दल के मुखिया नोतिराम नाग ने बताया कि बस्तर दशहरे के लिए रथ बनाने की परंपरा उनके परिवार में रियायत से चली आ रही है। उनके दादा-परदादा भी यही सेवा करते थे और अब वे और उनके साथ 8 गांवों के लोग, खासकर बेड़ाउमरगांव के ग्रामीण, इस सेवा में लगे हैं।

उन्होंने बताया कि कारीगर अपने साथ घर से औजार और अन्य जरूरी संसाधन लेकर आते हैं। रथ में लगने वाली कई लकड़ी, रस्सियां ​​और सजावट का सामान वे स्वयं तैयार करते हैं। ये उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि माई दंतेश्वरी की सेवा है।

 उन्हें असली सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रथ निर्माण में बढ़ते लोगों को नाश्ता-उपलब्ध कराने और उनकी सेवा के लिए आते हैं, ऐसे लोगों का ध्यान रखना समाज सहित सभी की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर मौजूद रहे:
इस दौरान सिकंदर ठाकुर, जगन्नाथ मंदिर के पुजारी शुभम पाली, मावली मंदिर के पुजारी अमित ठाकुर, महादेव घाट के पुजारी मधुसूदन, पुजारी नरेश ठाकुर सहित रथ निर्माण से जुड़े कई कारीगर और ग्रामीण मौजूद रहे।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos