दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दुर्ग जिला की प्रथम कार्यसमिति बैठक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
कार्यसमिति बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री वैभव बैस जी, प्रदेश महामंत्री श्री कुणाल ठाकुर जी, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यसमिति बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
✍️ गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर – हमर प्रदेश CG न्यूज चैनल, छत्तीसगढ़
📞 9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!