Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण की नई टीम घोषित: ऋषभ चतुर्वेदी ने मंडल प्रभारियों व सहप्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
42 Views 5 Min Read 0 Comments
भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण की नई टीम घोषित: ऋषभ चतुर्वेदी ने मंडल प्रभारियों व सहप्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण की नई टीम घोषित: ऋषभ चतुर्वेदी ने मंडल प्रभारियों व सहप्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

बिलासपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण ने अपने मंडल प्रभारियों और सहप्रभारियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहमति के बाद विभिन्न मंडलों में युवा नेताओं को नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग व जिला प्रभारियों के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष शैलेष पांडेय के अनुमोदन, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा व भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से की गई है।

विधानसभावार मंडल प्रभारियों व सहप्रभारियों की सूची:

1. कोटा विधानसभा

 * करगीकला मंडल: सूरज साहू (प्रभारी), देवकीनंदन साहू (सहप्रभारी)

 * बेलगहना मंडल: अमन अग्रहरी (प्रभारी), संजय यादव (सहप्रभारी)

 * कोटा मंडल: ज्ञानेन्द्र कश्यप (प्रभारी), हर्ष पटेल (सहप्रभारी)

 * रतनपुर मंडल: टीका साहू (प्रभारी), यशा गोरहा (सहप्रभारी)

2. मस्तूरी विधानसभा

 * सीपत मंडल: तुषार चंद्राकर (प्रभारी), निलेश पाण्डेय (सहप्रभारी)

 * जयरामनगर मंडल: सागर वर्मा (प्रभारी), महेंद्र पाटनवार (सहप्रभारी)

 * देवरीखुर्द मंडल: भास्कर पटेल (प्रभारी), उदित सिंह (सहप्रभारी)

 * मस्तूरी मंडल: जयशंकर साहू (प्रभारी), अवधेश प्रसाद (सहप्रभारी)

 * मल्हार मंडल: नरेन्द्र नायक (प्रभारी), दिनेश तिवारी एवं खिलावन श्रीवास (सहप्रभारी)

 * सोनलोहर्सी मंडल: अंकित मिश्रा (प्रभारी), आशीष अवस्थी (सहप्रभारी)

3. बेलतरा विधानसभा

 * बेलतरा उत्तर मंडल: बृजेश शर्मा (प्रभारी), अभिषेक साव (सहप्रभारी)

 * बेलतरा पश्चिम मंडल: अंकुर सिंह (प्रभारी), प्रवीण सोनकर (सहप्रभारी)

 * बेलतरा दक्षिण मंडल: अनीश धीवर (प्रभारी), रितेश कलवानी (सहप्रभारी)

 * बेलतरा पूर्व मंडल: ललित यादव (प्रभारी), विवेक यादव (सहप्रभारी)

बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। नई नियुक्तियों से मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रभारी व सहप्रभारी संगठन की रीति-नीति और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाकर युवाओं को राष्ट्रसेवा व जनसेवा के कार्यों से मजबूती से जोड़ेंगे।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos