Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भानपुरी में विशाल स्वास्थ्य व दिव्यांगजन शिविर संपन्न570 हितग्राहियों की जांच, मौके पर ही 210 को मिले प्रमाण पत्र

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
60 Views 5 Min Read 0 Comments
भानपुरी में विशाल स्वास्थ्य व दिव्यांगजन शिविर संपन्न570 हितग्राहियों की जांच, मौके पर ही 210 को मिले प्रमाण पत्र

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट, जगदलपुर

 

भानपुरी में विशाल स्वास्थ्य व दिव्यांगजन शिविर संपन्न570 हितग्राहियों की जांच, मौके पर ही 210 को मिले प्रमाण पत्र

 

*जगदलपुर, 10 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश पर जनपद पंचायत भानपुरी में गुरुवार को एक दिवसीय विशाल दिव्यांगता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुदूर वनांचल से भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

 

विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण नाग ने बताया कि शिविर में कुल 570 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में 325 दिव्यांगजन तथा 245 सिकलिन व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई।

 

मेडिकल बोर्ड की तत्परता से मौके पर ही 55 हितग्राहियों को सिकलिन प्रमाण पत्र तथा 155 पात्र हितग्राहियों को गैर-सिकलिन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

शिविर का निरीक्षण एसडीएम श्री गगन शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री स्वाति और भानपुरी तहसीलदार श्री जीवेश सोरी ने किया। स्वास्थ्य जांच की कमान मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ डॉ. लखन ठाकुर, डॉ. आरके राज, डॉ. नागवंशी, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. रुखसार खान, डॉ. सरिता थॉमस सहित ईएनटी व नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने संभाली।

 

शिविर परिसर में स्वास्थ्य जांच के अलावा पेंशन योजना, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आभा आईडी और आयुष्मान भारत कार्ड से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलीं।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, श्रीमती जमुना ठाकुर तथा करंदोला सरपंच श्रीमती शकुंतला ने पहुंचकर हितग्राहियों का उत्साहवर्धन किया और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos