Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई के हमर क्लीनिक में नर्स का शव फंदे पर मिला, इलाके में फैली सनसनी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
60 Views 5 Min Read 0 Comments
भिलाई के हमर क्लीनिक में नर्स का शव फंदे पर मिला, इलाके में फैली सनसनी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

भिलाई। घासीदास नगर स्थित ‘हमर क्लीनिक’ में 32 वर्षीय नर्स का शव फंदे पर लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नेहा बंजारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नेहा पिछले करीब पांच वर्षों से इसी क्लीनिक में नर्स के रूप में सेवाएं दे रही थीं।

 

मिली जानकारी के अनुसार नेहा क्लीनिक परिसर में बने एक कमरे में अपने पति के साथ रहती थीं। उनकी शादी को अभी करीब एक वर्ष ही हुआ था। रविवार शाम लगभग 6 बजे उनके पति काम से वापस कमरे पर पहुंचे। कमरे के अंदर नेहा का शव फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए।

 

पति ने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

 

पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos