Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई नगर: रुवाबांधा तालाब के पास गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार, 1.26 किलो गांजा जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026। दुर्ग पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। थाना भिलाई नगर और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

1.20 लाख रुपये का गांजा और मोबाइल जब्त

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरि देशमुख (20 वर्ष), निवासी बजरंग नगर, कुंदरा पारा, गौरा चौरा, थाना दुर्ग के रूप में हुई है।

 

आरोपी के कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा गांजा बिक्री में इस्तेमाल किया जा रहा एक मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है, भी जब्त किया गया।

 

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

 

जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

 

सूचना के आधार पर भिलाई नगर थाना और ACCU की टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी पुरानी बोरी के अंदर प्लास्टिक में लिपटा गांजा बरामद हुआ।

 

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भिलाई नगर में धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

पुलिस मामले में गांजे के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos