✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती
जेसीबी से हटाए अतिक्रमण, यातायात बाधित करने वाले वाहन भी जब्त
भिलाई। शहर में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए गुमटी, ठेले और खुमचे हटाए गए। वहीं, यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अव्यवस्थित वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया।
अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने सड़कों का निरीक्षण कर आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण हटाए। निगम के जेसीबी वाहन की मदद से गुमटी और ठेलों को हटाकर डंपर में लोड किया गया। यातायात पुलिस ने सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
निगम प्रशासन के अनुसार, सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वाले नागरिकों को परेशानी होती है। कई स्थानों पर यातायात जाम की स्थिति भी निर्मित होती है।
नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों, ठेला-गुमटी संचालकों और वाहन चालकों से सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जा नहीं करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आगे भी संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी।
*आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर
प्रदेश छत्तीसगढ़*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!