Thursday, October 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 भीषण सड़क हादसा: ट्रक और क्रेटा कार की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
42 Views 5 Min Read 0 Comments
🚨 भीषण सड़क हादसा: ट्रक और क्रेटा कार की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे में एक की मौत, तीन घायल

जानकारी के मुताबिक, हादसे में शिवम साहू की मौत हो गई। वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

हादसे में एक युवक की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos