भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर निशाना
भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- इतनी घबराहट क्यों कि बंद करनी पड़ रही ट्रेनें और मेट्रो
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
दिल्ली में शनिवार को होने
वाले प्रदर्शन से पहले केंद्र
सरकार पर निशाना साधा
है। उन्होंने ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद
किए जाने को लेकर
सवाल उठाते हुए कहा कि
सरकार इतनी डरी हुई है
कि उसे परिवहन और संचार सेवाओं पर रोक
लगाने जैसे कदम उठाने
पड़ रहे हैं।बघेल ने आरोप
लगाया कि दिल्ली में ट्रेन,
इंटरनेट और मेट्रो सेवाएं बंद
करने का फैसला सरकार
की घबराहट को दर्शाता है।
उनके इस बयान के केंद्र में
प्रदर्शन से पहले राजधानी
में लागू किए जा रहे
प्रतिबंध रहे। राहुल गांधी
पर हमले को बताया
दुर्भाग्यपूर्ण पूर्व मुख्यमंत्री
ने प्रदर्शन के दौरान राहुल
गांधी पर हुए कथित हमले
का भी उल्लेख किया।
उन्होंने इस घटना को बेहद
दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बघेल
ने कहा कि प्रदर्शन के
दौरान इस तरह की घटना
होना चिंताजनक है।दिल्ली
में प्रस्तावित प्रदर्शन से
पहले सुरक्षा व्यवस्था और
सेवाओं पर प्रतिबंध को
लेकर राजनीतिक
बयानबाजी तेज हो गई है।
भूपेश बघेल ने इन मुद्दों के
जरिए सरकार की कार्रवाई
पर सवाल उठाए हैं।
किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर hamarpradeshcg.com
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!