Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भोरिंग के एकलव्य विद्यालय और कन्या छात्रावास में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अधूरे निर्माण कार्यों पर जताई नाराजगी

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

भोरिंग के एकलव्य विद्यालय और कन्या छात्रावास में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अधूरे निर्माण कार्यों पर जताई नाराजगी

 

छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

महासमुंद, 15 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम भोरिंग स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल और विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वर्षों से अधूरे निर्माण कार्यों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित एजेंसी को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

 

चार साल बाद भी अधूरे निर्माण कार्यों पर नाराजगी

 

एकलव्य विद्यालय परिसर में वर्ष 2022 से स्वीकृत सामूहिक किचन, मेस हॉल, अतिरिक्त कक्ष, अधीक्षक आवास, गेस्ट रूम एवं खेल मैदान सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। लगभग चार वर्ष बाद भी कार्य अधूरे होने पर कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को जल्द निर्माण पूरा करने तथा अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।

 

पेयजल समस्या के समाधान के लिए उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।

 

पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य पर जोर

 

कलेक्टर ने चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के साथ बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शौचालयों एवं स्नानागारों की नियमित सफाई और भवन में टूट-फूट की तत्काल मरम्मत कराने को भी कहा।

 

छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

 

कलेक्टर ने छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अवकाश में केवल उनके परिजनों के साथ ही भेजा जाए। परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, परिचय और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाए। कन्या छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखने तथा किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या की सूचना तत्काल अधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

 

जलभराव की समस्या का होगा समाधान

 

कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका श्रीमती शारदा वर्मा ने बारिश में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने परिसर के समतलीकरण का प्रस्ताव तैयार करने तथा कार्य को वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत स्वीकृत कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट किया कि छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय एवं खंड प्रभारी श्री नीलेश खांडे उपस्थित रहे।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos