Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मतदाता सूची में 31 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नए नाम, कलेक्टर ने ली BLO और अधिकारियों की बैठक

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
मतदाता सूची में 31 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नए नाम, कलेक्टर ने ली BLO और अधिकारियों की बैठक

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

मतदाता सूची में 31 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नए नाम, कलेक्टर ने ली BLO और अधिकारियों की बैठक

*नारायणपुर।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नारायणपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

इसको लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

*130 मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान:*
जिले के सभी 130 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, उन्हें फॉर्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।

युवाओं पर विशेष फोकस:
इस बार सबसे ज्यादा ध्यान युवा मतदाताओं पर दिया जा रहा है। जो युवक-युवतियां 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हायर सेकेंडरी स्कूल और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है।

जिले में इतने मतदाता:
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 के 275 मतदान केंद्रों में कुल 1,86,078 मतदाता दर्ज हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 31 अक्टूबर तक अभियान में भाग लेकर अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

अपील: 29 सितंबर 2026 की स्थिति में जिले के 130 मतदान केंद्रों पर 85,718 मतदाता पंजीकृत हैं।

-

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos