Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मदनपुर में दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
55 Views 5 Min Read 0 Comments
मदनपुर में दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

✍🏻 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

ब्लॉक रिपोर्टर आशीष यादव रतनपुर 

 

 मदनपुर में दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

 

मदनपुर/बिलासपुर। मंगलवार, 08 सितंबर 2026 की तड़के करीब 03:09 बजे मदनपुर क्षेत्र में दो ट्रेलर डंपरों के बीच पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रहा ट्रेलर डंपर क्रमांक CG12 BH 2457 तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसी दिशा में आगे धीरे-धीरे चल रहे ट्रेलर डंपर क्रमांक CG10 BY 3620 को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि CG12 BH 2457 के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन का अगला हिस्सा दूसरे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसा। मौके की तस्वीरों में दुर्घटना की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर यातायात प्रभावित रहा। सुबह करीब 07:18 बजे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों/मलबे को हटाकर सड़क को साफ कर दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos