✍️आशीष यादव ब्लॉक रिपोर्टर, रतनपुर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
रतनपुर। महामाया चौक एक बार फिर गणपति भक्ति से सराबोर नजर आया। श्री लाल बादशाह गणेश उत्सव समिति, महामाया चौक रतनपुर द्वारा आयोजित महाआरती में वार्डवासियों के साथ नगर के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की आराधना की।
महाआरती के इस भव्य अवसर पर कन्हैया यादव जी, पूर्व नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष तथा वार्ड क्रमांक 4 के पूर्व पार्षद एवं वार्ड पार्षद श्री सुनील अग्रवाल जी विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्री गणेश की महाआरती की।
जयकारों से गूंज उठा महामाया चौक
महाआरती शुरू होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। “गणपति बप्पा मोरया” और भगवान गणेश के जयकारों से महामाया चौक गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद भक्त आरती में शामिल होकर भक्ति भाव में लीन नजर आए।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महाआरती के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
समिति के आयोजन की हो रही सराहना
श्री लाल बादशाह गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव को लेकर की गई व्यवस्थाओं और धार्मिक आयोजन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आकर्षक गणेश पंडाल, सजावट और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित महाआरती ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया।
वार्डवासी, जनप्रतिनिधि और नगर के श्रद्धालु एक साथ भगवान गणेश की आराधना में शामिल हुए—जिससे महामाया चौक का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!