Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महासमुंद में 10.54 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बने, 31 हजार वरिष्ठजनों को मिला वय वंदन का लाभ

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
20 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

महासमुंद में 10.54 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बने, 31 हजार वरिष्ठजनों को मिला वय वंदन का लाभ

 

महासमुंद, 05 अक्टूबर 2026। जिले में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 10 लाख 54 हजार 744 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 95.4 प्रतिशत है।

 

वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में भी जिले में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब तक 31 हजार 283 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए गए हैं। इसके माध्यम से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को नियमानुसार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सकता है।

 

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण और जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। जिले के 222 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से पात्रता की जांच, दस्तावेजों का सत्यापन और कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली विकासखंडों में विशेष शिविरों तथा घर-घर संपर्क अभियान के जरिए भी पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ा जा रहा है।

 

योजना के तहत पात्र परिवार निर्धारित नियमों और पैकेज के अनुसार सूचीबद्ध शासकीय एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य गंभीर बीमारी और महंगे उपचार के दौरान परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos