✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
महासमुंद में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, 16 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग
महासमुंद, 05 अक्टूबर 2026। सेवा सेतु अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद और बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ बीमारी की प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार के लिए आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में कुल 16 मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग एवं विभिन्न जांचें की गईं। इनमें 4 स्तन कैंसर, 2 मुख एवं अन्य कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ डेमोग्राफी और पैप स्मियर की जांचें भी शामिल रहीं।
मरीजों को कैंसर के संभावित लक्षणों, बचाव, समय पर जांच और उपचार के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में बालको मेडिकल सेंटर, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद और एनसीडी क्लीनिक के चिकित्सकों एवं स्टाफ का सहयोग रहा।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की कि कैंसर के संभावित लक्षणों को नजरअंदाज न करें। नियमित स्क्रीनिंग और समय पर चिकित्सकीय परामर्श से बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उपचार की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!