महासमुंद में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका सख्त, यूजर चार्ज नहीं देने वालों और गंदगी फैलाने वालों पर गिरेगी गाज* 
Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महासमुंद में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका सख्त, यूजर चार्ज नहीं देने वालों और गंदगी फैलाने वालों पर गिरेगी गाज* 

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
महासमुंद में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका सख्त, यूजर चार्ज नहीं देने वालों और गंदगी फैलाने वालों पर गिरेगी गाज* 

*महासमुंद में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका सख्त, यूजर चार्ज नहीं देने वालों और गंदगी फैलाने वालों पर गिरेगी गाज* 

 

महासमुंद शहर को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए स्थानीय नगर पालिका प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। खुले में कचरा फेंकने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से सख्त रूपरेखा तैयार की जा रही है।

 इसी कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ स्वच्छ भारत मिशन की अपनी विशेष टीम के साथ शहर के कई प्रमुख इलाकों का औचक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों के किनारे और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल सफाई अभियान चलाने की हिदायत दी।

सीएमओ ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा हर वार्ड, घर और दुकान से हर दिन कचरा उठाने की सुचारू व्यवस्था की गई है। 

 

इसके बाद भी कुछ लोग न तो कचरा गाड़ी में कचरा डाल रहे हैं और न ही निर्धारित यूजर चार्ज का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे लापरवाह लोगों की पहचान करने के लिए अब नगर पालिका एक विशेष सूची तैयार कर रही है, ताकि उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा स्टेशन रोड के कुछ होटल संचालकों और व्यापारिक संस्थानों द्वारा सड़कों पर गंदगी फैलाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। अब अधिकारी इन सभी होटलों और दुकानों की जांच करेंगे कि वे कचरा निपटान के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। 

 

नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

 

 *रिपोर्ट: कमलेश चंद्राकर,* ब्लॉक रिपोर्टर (महासमुंद) , *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos