✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
बच्चों को ECCE किट और फल वितरित कर पोषण व प्रारंभिक शिक्षा पर किया संवाद
बालोद/गुण्डरदेही। ग्राम पंचायत बोडेना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 का लोकार्पण 6 सितंबर को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
लोकार्पण अवसर पर डॉ. ममता साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित 14 बच्चों को ECCE किट एवं फल वितरित किए। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उनके पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।
अपने संबोधन में डॉ. साहू ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित और सशक्त होना समाज की प्रगति के लिए बेहद जरूरी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के साथ महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाता है।
कार्यक्रम में नगर पालिका बालोद अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जनपद सदस्य टुकेश्वरी साहू, सरपंच प्रेमी तलाम, परियोजना अधिकारी खलेश्वरी नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!