हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
जगदलपुर। शहर के गन्ने थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इनाम गौरव बिसाई (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनाम पर 11 अक्टूबर को अपने मोहल्ले में रहने वाली महिला के साथ गलत नियति से हाथ-बांह पके छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच के बाद इनाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, धरमपुरा स्थित शराब दुकान की मैनेजर ने गन्ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने किराए के मकान में खाना बना रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला गौरव बिसाई वहां पहुंचा और कथित तौर पर गलत नियति से उनका हाथ-बांह पके छेड़छाड़ करने लगा। शिकायत पर दर्ज किया गया अपराध महिला की शिकायत पर गन्ने पुलिस ने अपराध क्रमांक 230/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 331(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ितों और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा अन्य गवाही दर्जए। इसके बाद इनाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में इनाम ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई बस्तर पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गन्ने पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। उनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाकार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, थाना प्रभारी पीएसआई रानी सोनी, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने तथा आरक्षक भीम मंडावी, टामन बघेल, हरीश कश्यप और राजू की महत्वपूर्ण भूमिका रह
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!