✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
पंडरिया। शराब दुकान के पास स्थित एक दुकान में सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद में युवक से गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पंडरिया पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मारपीट में युवक के हाथ में फ्रैक्चर होने की बात चिकित्सकीय जांच में सामने आई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया है।
सामान खरीदने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, थाना पंडरिया क्षेत्र में शराब दुकान के पास स्थित दुकान में सामान खरीदने को लेकर साजन सतनामी, लोकेश जांगड़े और पप्पू दाहिरे उर्फ ओंकार का प्रार्थी संतोष पारधी से विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान तीनों ने संतोष के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 174/2026 दर्ज किया गया।
मेडिकल जांच में हाथ में फ्रैक्चर
पुलिस ने मामले में धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान कराई गई चिकित्सकीय जांच में मारपीट के कारण प्रार्थी के हाथ में फ्रैक्चर होना पाया गया।
इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल दाखिल कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह के निर्देशन में की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!