Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू, दरभा घाट में आवागमन होगा सुगम

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू, दरभा घाट में आवागमन होगा सुगम

 

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट, स्टेट रिपोर्टर बस्तर, छत्तीसगढ़

मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू, दरभा घाट में आवागमन होगा सुगम

जगदलपुर।*लंबे समय से अटके *एनएच-30 के जगदलपुर-कोंटा मार्ग के चौड़ीकरण और उन्नयन का काम अब शुरू हो गया है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने दी।

उन्होंने बताया कि केशलूर से दरभा के बीच सड़क के करीब 6.010 किलोमीटर लंबे हिस्से का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसमें दरभा घाट का हिस्सा भी शामिल है। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था।

किरण देव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बस्तर को पड़ोसी राज्य से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क चौड़ी होने से भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और जाम की समस्या कम होगी। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्रवासियों को बस्तर के आर्थिक और विकासात्मक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

गौरतलब है कि लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। वन विभाग और पर्यावरण मंत्रालय से आवश्यक स्वीकृतियां नहीं मिलने के कारण काम रुका हुआ था। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री को पत्र लिखकर सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की थी। जिसके बाद अब निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos