स्टेट रिपोर्टर मनोजभट्ट
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मुर्गीघर में घुसा 52 किलो का विशाल अजगर, गांव में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के पखांजूर से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत रामकृष्णापुर के पीवी-32 गांव में एक विशालकाय अजगर के आबादी क्षेत्र में घुसने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 फीट लंबे और 52 किलो वजनी अजगर ने एक ग्रामीण के मुर्गी-बतख घर में डेरा डाल लिया। मुर्गियों की घबराहट और सरसराहट की आवाज सुनकर जब ग्रामीण ने अंदर देखा तो विशाल अजगर दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को मुर्गीघर में ही बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग तथा डायल 112 को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और स्नेक कैचर धीरेन्द्र मंडल मौके पर पहुंचे।
टीम ने करीब 52 किलो वजनी अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे खैर-कट्टा के घने जंगल की ऊंची पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!