Saturday, October 24 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मेडिकल टीम लोरमी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया रक्तदान

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️रिपोर्टर आनन्दगुप्ता 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

 मुंगेली जिला 

 

लोरमी : मेडिकल टीम लोरमी एवं हंसवाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ब्लड डोनेशन एवं रक्त प्रोफाइल जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में कुल 139 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया, जिसमें से 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

 

शिविर की मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती सुमनलता कंवर रहीं। इस अवसर पर मेडिकल टीम लोरमी के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा, अभिलाष जायसवाल, हरीश देवांगन राजेश झरिया, राजेंद्र साहू अवधेश राजपूत इंद्रजीत कौर एवं प्रिया जायसवाल राजाराम कश्यप 

 विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

शिविर का मुख्य आकर्षण एक ही परिवार जायसवाल परिवार के 5 सदस्यों ने एक साथ रक्तदान कर समाज को नई दिशा दी, जिसमें एक महिला सदस्य ने भी रक्तदान किया।

 

हंसवाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर से दुर्गा देवांगन, अरविंद साहूएवं उनकी टीम ने रक्त संग्रहण में सहयोग किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी 40 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेडिकल टीम ने कहा - *"1 थैली खून 3 जिंदगियां बचाता है, क्योंकि इससे RBC, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग-अलग 3 मरीजों के काम आते हैं।"

 

आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos