✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मेरी बेटी, मेरा अभिमान… हर स्कूल में सम्मान! 286.85 करोड़ रुपये से बनेंगे 6,671 बालिका शौचालय
‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण
छत्तीसगढ़। प्रदेश में बालिकाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 26 जनवरी 2027 तक प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में 286.85 करोड़ रुपये की लागत से बालिका शौचालयों का निर्माण किया जाना है।
बेटियों की सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता
विद्यालयों में बालिकाओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें पढ़ाई के दौरान बेहतर वातावरण मिलेगा। इससे छात्राओं की स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत गरिमा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बालिकाओं की शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होगा।
शिक्षा के साथ सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर
‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान बेटियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विकास होने से छात्राओं को पढ़ाई के लिए अधिक सहज और अनुकूल वातावरण मिल सकेगा।
प्रदेश सरकार सुशासन की भावना के अनुरूप बेटियों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बेटी को विद्यालय में सम्मानजनक सुविधाएं मिलें और वह बिना किसी असुविधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सके।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!