Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मेले की रौनक के बीच सड़क पर हादसों का सिलसिला, रतनपुर क्षेत्र में दो दुर्घटनाएं

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
63 Views 5 Min Read 0 Comments
मेले की रौनक के बीच सड़क पर हादसों का सिलसिला, रतनपुर क्षेत्र में दो दुर्घटनाएं

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ के लिए,

ब्लॉक रिपोर्टर आशीष यादव, रतनपुर।

रतनपुर। गणेश चतुर्थी के उत्साह और खूंटाघाट मेले की बढ़ती भीड़ के बीच रतनपुर क्षेत्र से सड़क हादसों की खबर सामने आई है। 14 सितंबर की शाम दर्रीपारा में एक पैदल यात्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जबकि इसी दौरान ग्राम मोहतराई में भी हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।

 

दर्रीपारा में हादसा शाम करीब 7:55 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कोरबा की तरफ से बिलासपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में पैदल यात्री आ गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि व्यक्ति घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

 

हादसे की सूचना मिलते ही NHAI की एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल को प्राथमिक सहायता देने के बाद उपचार के लिए शासकीय अस्पताल रतनपुर ले जाया गया। करीब 8:05 बजे दुर्घटना स्थल को साफ कर यातायात को सामान्य करने की कार्रवाई की गई।

 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 मोहतराई में भी दो लोग घायल

 

इधर ग्राम मोहतराई में भी एक अन्य सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। दोनों हादसों के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

 मेले के कारण बढ़ी वाहनों की आवाजाही

 

आज खूंटाघाट गणेश चतुर्थी मेले का शुभारंभ होने के कारण रतनपुर और आसपास के मार्गों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ी हुई है। शाम के समय सड़क पर बढ़ती भीड़ और तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।

 

हालांकि, इन दोनों दुर्घटनाओं का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

 खास अपील

 

मेले में आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों से अपील है—रफ्तार पर नियंत्रण रखें, सड़क पर पैदल चलने वालों का ध्यान रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

 

क्योंकि मेले की खुशी में किसी परिवार की खुशियां हादसे में न बदलें—सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos