रतनपुर में राहगीरों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
रतनपुर में राहगीरों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
बिलासपुर:
रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया चौक पर राहगीरों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं।
घटना का विवरण
2 सितंबर 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि महामाया चौक के पास दो युवक धारदार चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे हैं और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया और तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर भेजी।
पुलिस टीम ने महामाया चौक की घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से धारदार चाकू बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
* अभय सारथी (19 वर्ष), पिता मोहन सारथी, निवासी महामाया चौक, रतनपुर
* करन सारथी (28 वर्ष), पिता बड़कू सारथी, निवासी महामाया चौक, रतनपुर
दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्यवाही टीम
इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अंजली वर्मा, अनिल साहू, आरक्षक धीरज कश्यप एवं आकाश डोंगरे की प्रमुख भूमिका रही।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!