Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

राजनांदगांव में बिरयानी सेंटरों पर जांच जारी, 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; महापौर ने किया मटन मार्केट का निरीक्षण

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

मांस अपशिष्ट के उचित निपटान के लिए इंसिनरेटर लगाने के निर्देश, बिरयानी के सैंपल लेकर लाइसेंस की भी जांच

 

राजनांदगांव। शहर में अवैध मांस विक्रय और खाद्य कारोबार में अनियमितताओं के खिलाफ नगर निगम, खाद्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नंदई रोड स्थित बिरयानी एवं चिकन सेंटरों की जांच के दौरान व्यावसायिक कार्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर तीन सिलेंडर जब्त किए गए।

 

वहीं, महापौर मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के साथ नंदई वार्ड स्थित मटन मार्केट का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि मांस अपशिष्ट को चील, गिद्ध और अन्य जानवर घरों के आसपास फैला देते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है।

 

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने और मांस अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान के लिए मौके पर ही उसे नष्ट करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए इंसिनरेटर सिस्टम लगाने को कहा।

 

स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी दीपक खाण्डे के अनुसार, इंसिनरेटर लगाने की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सिस्टम स्थापित होने के बाद इसमें प्रति घंटे 100 किलोग्राम मांस अपशिष्ट का निपटान किया जा सकेगा।

 

तीन चिकन सेंटरों से सिलेंडर जब्त

 

शाम को संयुक्त टीम ने नंदई स्थित ढीमर चिकन सेंटर, के.जी.एन. चिकन सेंटर और लक्की चिकन सेंटर की जांच की। यहां व्यावसायिक कार्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर प्रत्येक सेंटर से एक-एक सिलेंडर, कुल तीन सिलेंडर जब्त किए गए।

 

इसके अलावा अंसारी चिकन, अल जमजम बिरयानी सेंटर सहित अन्य प्रतिष्ठानों से चिकन बिरयानी के नमूने लिए गए। खाद्य कारोबार से संबंधित लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई।

 

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने, मांस अपशिष्ट के उचित निपटान और खाद्य कारोबार में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

*आपकी खबर • आपकी आवाज 

• हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos