✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
इधर, स्कॉर्पियो में सवार 4 लोगों में से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
⚠️ भीषण टक्कर के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!