Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत बिलासपुर मंडल में हिंदी निबंध एवं हिंदी हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन ।* 

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
18 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

बिलासपुर - 18 सितम्बर 2026

बिलासपुर मंडल में 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक के कुशल नेतृत्व एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी के मार्गदर्शन में इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच राजभाषा के प्रचार एवं प्रसार हेतु राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

 

 राजभाषा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 18.09.2026 को पूर्वाह्न में कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता एवं अपराह्न में हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों में कार्यरत क्रमशः 21 एवं 16 कर्मचारियों ने भाग लिया । हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने निर्धारित विषयों पर निबंध लिख कर अपनी लेखन कौशल का परिचय दिया । 

 

हिंदी टिप्पण एवं प्रारुप लेखन प्रतियोगिता में कर्मचारियों से हिंदी शब्दों के अंग्रेजी पर्याय, अंग्रेजी शब्दों के हिंदी पर्याय, अंग्रेज़ी वाक्यांशों के हिंदी, हिंदी वाक्यांशों के अंग्रेजी, कार्यालय आदेश, नोटिंग, संक्षेपण, अशुद्ध वर्तनी को शुद्ध वर्तनी एवं राजभाषा नीति से संबंधित प्रश्न पूछे गए । कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई ।

 

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos