हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
_राजिम में 9 अक्टूबर को होगी महानदी गंगा आरती, आरू साहू की सांस्कृतिक संध्या से सजेगी शाम_
_गरियाबंद, 08 अक्टूबर 2026:_ सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 9 अक्टूबर को राजिम स्थित महानदी तट पर भव्य महानदी गंगा आरती एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
तैयारियों को लेकर आज राजिम विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक हुई। जिला पंचायत CEO प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर SDM राजस्व विशाल महाराणा एवं जल संसाधन विभाग के SDO एस के ब्रम्ह ने बैठक ली।
बैठक में बताया गया कि शाम 6:30 बजे महानदी गंगा आरती होगी, उसके बाद शाम 7:00 बजे छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार आरू साहू अपने सांस्कृतिक टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुति देंगी।
इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, दर्शक दीर्घा, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!