रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर
रायपुर / भिलाई / दुर्ग: सावधान! अगर आप बाज़ार से पनीर या मिठाइयां खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाएं।
राजधानी रायपुर सहित दुर्ग और भिलाई के इलाकों में एक्सपायरी और बासी दूध से बने पनीर और मिठाइयों की बिक्री का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्थानीय डेयरी और मिष्ठान विक्रेता कम कीमत पर ख़राब या एक्सपायर हो चुके दूध का इस्तेमाल कर धड़ल्ले से पनीर और मिठाइयां तैयार कर रहे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के मिलावटी और एक्सपायरी दूध से बने उत्पादों का सेवन सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे फूड पॉइजनिंग, पेट में गंभीर संक्रमण, उल्टी-दस्त और लीवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बहुत हानिकारक है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!