Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर में 75 रैपिडो चालकों की बैठक, यातायात नियमों के पालन की दी समझाइश

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
32 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर में 75 रैपिडो चालकों की बैठक, यातायात नियमों के पालन की दी समझाइश

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा यातायात कार्यालय में रैपिडो चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीब 75 रैपिडो चालक शामिल हुए।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त डीसीपी राम कुमार बर्मन और एसीपी कमलजीत पाटले ने चालकों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी। अधिकारियों ने विशेष रूप से गति सीमा, ट्रैफिक सिग्नल और लेन अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील

बैठक में रैपिडो चालकों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, स्वयं हेलमेट पहनने और सवारी के लिए अतिरिक्त हेलमेट रखने की समझाइश दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने और सड़क पर पूरा ध्यान केंद्रित रखने के निर्देश दिए गए।

यातायात प्रशिक्षक टीके भोई ने चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, दुर्घटना रोकथाम और यातायात संकेतों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने में रैपिडो चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos