Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले, इलाके में मची सनसनी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
57 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले, इलाके में मची सनसनी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी स्थित खदरहा भाठा में सोमवार सुबह प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव गांव के बाहर एक खिन्नी के पेड़ पर लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

मृतकों की पहचान मेघराज साहू (32), पिता स्व. दम्मत राम साहू और नंदिनी ध्रुव (35), पति ललित ध्रुव, निवासी सेरीखेड़ी, खदरहा भाठा के रूप में हुई है।

 

प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी अपने पति से अलग रह रही थी और उसका मेघराज के साथ संबंध था। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल की जांच भी कराई जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos