Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर दशहरा-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बस्तर दशहरा-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

बस्तर दशहरा-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

​जगदलपुर, 18 अक्टूबर 2026 विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के पावन अवसर पर आगामी 23 अक्टूबर को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सिरहासार भवन में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'मुरिया दरबार' में शिरकत करेंगी। महामहिम के प्रस्तावित आगमन को लेकर रविवार को कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कलेक्टर श्री आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के साथ आयोजन से जुड़े प्रमुख स्थलों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों की जमीनी समीक्षा की।
​अधिकारियों के दल ने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया, जिसके बाद वे सिरहासार भवन और लालबाग मैदान पहुंचे। सिरहासार भवन में मुरिया दरबार के पारंपरिक गरिमामयी स्वरूप और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया गया, वहीं लालबाग मैदान में आयोजित होने वाली आमसभा तथा बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी की रूपरेखा परखी गई।

​           इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार, अपर कलेक्टर द्वय श्री सीपी बघेल व श्री दिलेराज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर और नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। कमिश्नर , कलेक्टर और एसपी ने संबंधित विभागों को मंच सज्जा, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और जनसुविधाओं से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि इस गरिमामयी आयोजन को गरिमामय ढंग से सुव्यवस्थित संपन्न कराया जा सके।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos