Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रिश्ते का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल पहुंचाया

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम अगर में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर मुक्कों से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी को बीमार बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महज 24 घंटे के भीतर कथित हत्या का खुलासा कर आरोपी पति त्रिलोक खांडे (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद के बाद की हत्या

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच त्रिलोक खांडे और उसकी पत्नी अन्नू खांडे के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद बढ़ने के बाद त्रिलोक ने खाट पर बैठी अन्नू के सिर पर लगातार मुक्के मारे और बाद में गला दबाकर उसकी जान ले ली।

पोस्टमार्टम में सामने आए चोट के निशान

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए पत्नी की मौत को बीमारी का रूप देने की कोशिश की। वह अन्नू को पुरानी बीमारी होने की बात कहते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। नवविवाहिता की मौत की सूचना एसडीएम को दी गई और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई। पंचनामा के दौरान सिर पर चोट के निशान मिले। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हत्याजनित (Homicidal) बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी।

पहले से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 21 फरवरी 2026 को दोनों तलाक के लिए धमधा न्यायालय भी पहुंचे थे। वहीं, अन्नू को मायके छोड़ने के दौरान उसके पिता के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत भी जामुल थाने में दर्ज होने की जानकारी सामने आई।

पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति त्रिलोक खांडे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos