रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: SECR से होकर चलने वाली 10 ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने के समय में बदलाव, देखें पूरी लिस्ट
बिलासपुर:
ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा परिचालन व्यवस्था को सुगम बनाने और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पुरी एवं भुवनेश्वर स्टेशनों पर समाप्त होने वाली ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक संशोधन किया गया है। इस बदलाव का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन से होकर गुजरने वाली 10 प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। यह नई समय सारणी 13 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह संशोधन केवल अंतिम गंतव्य स्टेशनों (पुरी एवं भुवनेश्वर) के आगमन समय पर लागू होगा, जबकि इन ट्रेनों के मार्ग में पड़ने वाले अन्य सभी स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पुरी पहुंचने वाली ट्रेनों का नया समय:
* 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 14 सितंबर से तड़के 03:25 बजे के बजाय 03:35 बजे पहुंचेगी।
* 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस: 14 सितंबर से सुबह 10:00 बजे के स्थान पर 10:45 बजे पहुंचेगी।
* 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस: 16 सितंबर से शाम 18:45 बजे की जगह 19:00 बजे पहुंचेगी।
* 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस: 15 सितंबर से सुबह 06:35 बजे के बजाय 06:45 बजे पहुंचेगी।
* 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस: 13 सितंबर से सुबह 06:40 बजे के स्थान पर 06:45 बजे पहुंचेगी।
* 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस: 14 सितंबर से सुबह 08:05 बजे की जगह 08:35 बजे पहुंचेगी।
* 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस: 17 सितंबर से दोपहर 14:40 बजे के बजाय 15:05 बजे पहुंचेगी।
* 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस: 16 सितंबर से दोपहर 14:40 बजे के स्थान पर 15:05 बजे पहुंचेगी।
* 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 13 सितंबर से दोपहर 14:40 बजे की जगह 15:05 बजे पहुंचेगी।
भुवनेश्वर पहुंचने वाली ट्रेन का नया समय:
* 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 13 सितंबर से सुबह 07:00 बजे के बजाय 07:15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संशोधित समय सारणी की पुष्टि आधिकारिक रेलवे पूछताछ (NTES/139) के माध्यम से अवश्य कर लें।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!