Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*"रेल संरक्षा के 04 सजग प्रहरियों को आज महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
*"रेल संरक्षा के 04 सजग प्रहरियों को आज महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*

बिलासपुर, 23 सितम्बर,2026

रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 22 सितम्बर, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 04 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर सम्मानित किए गए कर्मचारियों के सराहनीय कार्य इस प्रकार हैं:-

ट्रैक मेंटेनर-I के पद पर राबर्ट्सन में पदस्थ कर्मचारी श्री भुवन लाल ने ड्यूटी के दौरान राबर्ट्सन यार्ड में सुबह 07:15 बजे, डाउन लाइन में “रेल फ्रैक्चर” दिखाई देने पर कर तत्काल सर्वसंबंधित अधिकारियों को सूचित किया। समय पर कार्रवाई से ट्रैक को संरक्षित कर रेल परिचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया गया।

ट्रैक मेंटेनर- IV के पद पर भाटापारा में पदस्थ कर्मचारी श्री भानू प्रताप सिंह ने ड्यूटी के दौरान 34वें वैगन की असामान्य स्थिति दिखाई देने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। समय पर आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का संरक्षित संचालन किया गया।

सहायक/कोची. एंड वैगन के पद पर काचेवानी स्टेशन में पदस्थ कर्मचारी श्री छन्नालाल धुवारे ने ड्यूटी के दौरान वैगन के निचले हिस्से में आई होल की पहचान कर तत्काल सर्वसंबंधित अधिकारियों को सूचित किया तत्पश्चात, आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी को संरक्षित संचालन सुनिश्चित करने में भूमिका निभाई ।

पॉइंट्समैन-ए के पद पर कामटी स्टेशन में पदस्थ श्री वैभव नरेंद्र खोबरागड़े ने ड्यूटि के दौरान कामटी स्टेशन यार्ड में एक माल गाड़ी के वैगन में “ब्रेक बाइंडिंग” देख कर तत्काल सर्वसंबंधित अधिकारियों को सूचित किया। समय पर कार्रवाई से ट्रेन का संरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया ।  

 इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों की ऐसी सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

संरक्षा कोटि के इन कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे 

✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos