Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व परिमण्डल, कोलकाता- श्री सुमीत सिंघल द्वारा रेल निरीक्षण एवं गति परीक्षण संपन्न*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
*रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व परिमण्डल, कोलकाता- श्री सुमीत सिंघल द्वारा रेल निरीक्षण एवं गति परीक्षण संपन्न*

*महत्वकांक्षी दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण*

*दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के रावघाट- ताड़ोकी सिंगल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) द्वारा किया गया* 

बिलासपुर - 23 सितंबर 2026

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के ताड़ोकी–रावघाट सिंगल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व परिमण्डल, कोलकाता श्री सुमीत सिंघल द्वारा कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) द्वारा किया गया ।

 

कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा ताड़ोकी से रावघाट सेक्शन का निरीक्षण किया रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) श्री सुमीत सिंघल द्वारा गति परीक्षण (स्पीड ट्रायल) भी संपन्न किया गया । इस अवसर पर श्री मुदित भटनागर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) मुख्यालय बिलासपुर एवं मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर श्री दयानंद, रेल विकास निगम लिमिटेड से सरोज कांता पात्रा, पीईडी ईस्ट-आरवीएनएल, भावेश पांडे- सीपीएम/आरवीएनएल/ रायपुर कन्हैया गोयल/ एजीएम/ आरवीएनएल/रायपुर सहित संबंधित वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण एवं गति परीक्षण नई रेल लाइन के कमीशनिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस दौरान रेल लाइन, पुल-पुलियों, विद्युतीकरण, सिग्नलिंग एवं अन्य संरक्षा तथा तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेलखंड की परिचालन क्षमता एवं संरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा रावघाट रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। वर्तमान में दल्लीराजहरा से ताड़ोकी तक यात्रियों को रेल की सुविधा मिल रही है ।

ताड़ोकी – रावघाट सेक्शन में ट्रेन परिचालन से आसपास के क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन के बेहतर एवं सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे। इस रेल लाइन के माध्यम से कृषि उत्पादों एवं स्थानीय व्यापारिक वस्तुओं के परिवहन को सुगमता मिलेगी, नई रेल लाइन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को व्यापक रेल नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बेहतर रेल संपर्क से नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं व्यापार से जुड़े अवसरों तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही, रेल परिवहन के विस्तार से क्षेत्र में पर्यटन, निवेश तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

 

 दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के ताड़ोकी–रावघाट का निरीक्षण एवं गति परीक्षण रेल लाइन के कमीशनिंग की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है। रेल प्रशासन द्वारा आवश्यक संरक्षा प्रक्रियाओं एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos