Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

लक्ष्मीपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का अभियान, उपभोक्ताओं से भरवाए गए फॉर्म

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
31 Views 5 Min Read 0 Comments
लक्ष्मीपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का अभियान, उपभोक्ताओं से भरवाए गए फॉर्म

✍️ गिरवर साहू

स्टेट रिपोर्टर – हमर प्रदेश CG न्यूज छत्तीसगढ़

लक्ष्मीपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्ष्मीपुर में उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाए गए।

 

इस अभियान का आयोजन कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खेमराज सिन्हा एवं मुंगसेर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र जलक्षत्री के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चंद्रकुमार सबर, शेखर सबर एवं गिरिजा शंकर दीवान सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क कर स्मार्ट मीटर से जुड़ी उनकी समस्याओं एवं आपत्तियों के संबंध में फॉर्म भरवाए।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में कई तरह की चिंताएं हैं। अभियान के माध्यम से लोगों की आपत्तियों और समस्याओं को संकलित कर सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता उपस्थित रहे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos