Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

लालबाग मैदान में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, 23 राज्यों के स्वदेशी उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र*

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
लालबाग मैदान में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, 23 राज्यों के स्वदेशी उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र*

 

लालबाग मैदान में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, 23 राज्यों के स्वदेशी उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र*

जगदलपुर,  बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आज स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। 18 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस मेले में देश के 23 राज्यों के विभिन्न स्वदेशी उत्पादों एवं पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना, स्थानीय व्यापार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

स्वदेशी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें — केदार कश्यप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है। हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जब हम देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तब स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

वर्तमान परिवेश में स्वदेशी अपनाना आवश्यक — किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिवेश में स्वदेशी अपनाना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है— “स्वदेशी देश हो अपना।” स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम देश की आर्थिक मजबूती, स्थानीय उद्योगों के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। स्वदेशी की भावना को प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

विकसित भारत 2047 की दिशा में बढ़ रहा देश — महेश कश्यप

बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ स्वावलंबन की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी उत्पाद देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की पहचान और यहां की प्रतिभा को दिल्ली तक पहुंचाने में स्वदेशी मेले जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं और देशभर के लोगों को भारत की विविधता, संस्कृति एवं उद्यमशीलता से परिचित कराते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री श्याम सोमानी ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने स्वदेशी मेले के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और नागरिकों को भारतीय उत्पादों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंच पर रहे ये प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम में बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, जगदलपुर महापौर श्री संजय पाण्डेय, श्री श्रीनिवास मिश्रा,श्री राजाराम तोडेम, श्री दशरथ कश्यप, श्री खेम सिंह देवांगन, श्री किशोर पारेख  श्री सुब्रत चाकी, डॉ. राम राकेश जांगिड़, श्री अनिल लुंकड़, श्री लक्ष्मण झा एवं श्रीमती कल्पना शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी मेले के संयोजक श्री किशोर पारख ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos