Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

वन भूमि पर अवैध जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास, पांच लाख का ट्रैक्टर जब्त।

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
वन भूमि पर अवैध जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास, पांच लाख का ट्रैक्टर जब्त।

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर 

 

राजपुर। वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार वाजपेयी के निर्देशन में वन विभाग ने लाऊ बीट के वनकक्ष क्रमांक पी-2844 में अवैध जुताई कर वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास का मामला पकड़ा। 25 सितंबर को करीब एक हेक्टेयर वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई करते पाए जाने पर टीम ने जॉनडियर 5105 ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्त किया। ट्रैक्टर की कीमत करीब पांच लाख और कल्टीवेटर की कीमत सात हजार रुपये बताई गई है। वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम की धारा 33 के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos