✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
सारंगढ़-बिलाईगढ़। विश्व रैबीज दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले में रैबीज नियंत्रण एवं
जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य पशुओं को रैबीज से सुरक्षित रखने के साथ-साथ लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना रहा।
अभियान के दौरान सारंगढ़ में 83, बरमकेला में 61 और बिलाईगढ़ में 52 श्वानों का निःशुल्क रैबीज टीकाकरण किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 196 श्वानों को रैबीज से बचाव का टीका लगाया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालकों एवं आम नागरिकों को रैबीज से बचाव, पशुओं के समय पर टीकाकरण तथा आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई कि पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण कराएं और पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
रैबीज से बचाव के लिए जागरूकता, सावधानी और समय पर टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!