रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर
दिनांक 25.09.2026
छत्तीसगढ़ से तस्करी कर भेजे गए नाबालिक के शारीरिक शोषण और गर्भवती होने के अस्पताल मेमो के बाद जांच हुई शुरू पूरे सिंडिकेट का हुआ खुलासा।
प्रलोभन देकर मानव तस्करी, नाबालिगों की तस्करी, बाल मज़दूरी और नाबालिग बालिकाओं के दैहिक शोषण का मामला।
इस संगठित सिंडिकेट के ओडिसा और छत्तीसगढ में फैले 10 ठिकानों पर रेड, ₹1,48,54,750 नगद जब्त
साथ ही भारी मात्रा में महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त, मजदूर पलायन रजिस्टर/डायरी, विभिन्न मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड बरामद किए गए।
बरामद दस्तावेजों के अवलोकन में हजारों की संख्या में बालिग एवं नाबालिग मजदूरों के अवैध परिवहन और बंधुआ मजदूरी के मिले ठोस डिजिटल और कागजी सबूत।
सिंडिकेट के पांच मुख्य तस्कर मुकेश चंद्राकर, लता सबर, नंदू मोहंती, पीयूष अग्रवाल और मनीष गुप्ता गिरफ्तार, उनके ठिकानों से मिले रजिस्टर और कागजात के अनुसार प्रत्येक तस्कर के द्वारा प्रति वर्ष बिना सरकारी अनुमति और वैध कागजात के 2000 से 5000 बंधुआ मजदूरों को अपंजीकृत ईट भट्टों में विभिन्न राज्यों में छः महीना तक रखकर बंधुआ मजदूरी करवाई गयी
अग्रिम ऋण देने के साथ-साथ, डर और दबाव का इस्तेमाल कर महिलाओं और नाबालिक बच्चों की भी, की गई तस्करीकरवाया गया बाल मजदूरी।
खंगाले जा रहे है मोबाइल सीडीआर रिकॉर्ड और बैंक अकाउंट, इंड टू इंड कार्रवाई की जाएगी।
थाना खल्लारी अप.क्र.104/2026 बीएनएस की धारा 143(2),143(3), 143(4), 3(5) के तहत पंजीबद्ध,बीएनएस संगठित अपराध की धारा 111 जोडी गई।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!