Bilaspur news bilaspur police news crime news
Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शराब के पैसे देने से मना किया तो युवक पर चाकू से हमला, चंद घंटों में शातिर बदमाश ‘बाला’ गिरफ्तार

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
55 Views 5 Min Read 0 Comments
शराब के पैसे देने से मना किया तो युवक पर चाकू से हमला, चंद घंटों में शातिर बदमाश ‘बाला’ गिरफ्तार

शराब के पैसे देने से मना किया तो युवक पर चाकू से हमला, चंद घंटों में शातिर बदमाश ‘बाला’ गिरफ्तार

तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

 

बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाश को तारबाहर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पैसे नहीं दिए तो गाली-गलौज कर चाकू से किया वार

प्रार्थी संतोष ध्रुव ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह अपने घर के बाहर मौजूद था, तभी मोहल्ले का रहने वाला अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला वहां पहुंचा। आरोपी उससे शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने लगा। जब संतोष ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी मां-बहन की अश्लील गालियां बकने लगा और अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर मारपीट शुरू कर दी।

 

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर एएसपी सिटी पंकज पटेल और सीएसपी गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस की टीम गठित की गई।

 * भागने की कोशिश नाकाम: पुलिस टीम जब आरोपी की तलाश में पहुंची, तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

 * बरामदगी: तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 धारदार चाकू जब्त किया गया।

आरोपी का विवरण

 * नाम: अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला (24 वर्ष)

 * पिता का नाम: धनीराम साहू

 * पता: डीपूपारा तालाब के पास, तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 * दर्ज धाराएं: 119(1), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय 

स्टेट हेड रिपोर्टर 

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos