अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर
शहरों के विकास को गति: नगरीय निकायों को मिले एल्डरमैन निधि के ₹9.44 करोड़, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए सदुपयोग के निर्देश
बिलासपुर (22 अगस्त): छत्तीसगढ़ के शहरों में विकास कार्यों को तेज करने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु ₹9 करोड़ 44 लाख 25 हजार की एल्डरमैन निधि जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि सीधे निकायों के खाते में अंतरित कर दी गई है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने निर्देश दिए हैं कि इस राशि का शत-प्रतिशत सदुपयोग हो, ताकि शहरी आबादी को मूलभूत सुविधाओं और विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस निधि के जरिए मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरी जनहितैषी निर्माण व विकास कार्यों की अनुशंसा कर सकेंगे।
निकायवार राशि का आवंटन:
* 10 नगर निगम: ₹2 करोड़ 07 लाख
* 53 नगर पालिका परिषद: ₹3 करोड़ 93 लाख
* 102 नगर पंचायत: ₹3 करोड़ 44 लाख 25 हजार
इस आवंटन से प्रदेश भर के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लंबे समय से लंबित स्थानीय विकास कार्यों में तेजी आएगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!