Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर रतनपुर महामाया मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments

**आशीष यादव**
ब्लॉक रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

 

# शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर रतनपुर महामाया मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

**रतनपुर।** धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सप्तमी तिथि को मां महामाया देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर सहित दर्शन मार्ग पर भक्तों की चहल-पहल देखने को मिली। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रतनपुर पहुंच रहे हैं।

मां महामाया की नगरी में नवरात्र पर्व के दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सप्तमी तिथि के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की बढ़ती भीड़ से पूरे क्षेत्र में नवरात्र का उत्साह और अधिक दिखाई दे रहा है।

माता महामाया के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के चलते रतनपुर में नवरात्र के दिनों में विशेष धार्मिक वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर के आसपास पूजन सामग्री, प्रसाद और अन्य दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बनी हुई है। मां के जयकारों और भक्तिमय माहौल से महामाया नगरी पूरी तरह भक्तिरस में डूबी नजर आ रही है।

**श्रद्धालुओं से अपील:** मां महामाया देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों से आग्रह है कि वे कतारबद्ध होकर दर्शन करें, धैर्य बनाए रखें और पुलिस एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। भीड़ के दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos